Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बंदियों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून 26 अप्रैल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार माह अप्रैल प्लान ऑफ एक्शन के तहत आज ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून के बंदियों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त मेडिकल चेक अप कैंप में माननीय जिला न्यायाधीश, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल, श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून, श्री सैयद गुफरान एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा जिला कारागार, देहरादून में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि जिला कारागार, देहरादून में निरुद्ध बंदियों के ब्लड टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट, स्त्री रोग, आंखों की जांच आदि की जा रही, जिसके लिये संबंधित रोगों के विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक, आंखों का डॉक्टर एवं फिजिशियन द्वारा बंदियों की जांच की जा रही थी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जेलर से बातचीत कर पूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी और जेल में चल रहे स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित डॉक्टरों से मुलाकात कर उक्त शिविर का जायजा लिया गया। उक्त शिविर में दी जाने वाली दवाईयों की एक्सपायरी जांच कर डॉक्टरों को मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन में जनपद देहरादून में चलाई जा रही safe drugs safe life campaign के सम्बंध में जानकारी दी गयी। इसके पश्चात् संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा 18 से 21 वर्षीय किशोर बैरक और महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। अंत में जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा सभी बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं प्रश्नों का निस्तारण किया और साथ ही जेल प्रशासन को उचित दिशा-निर्देश दिये।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दिया शिकायत पत्र

pahaadconnection

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

pahaadconnection

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

pahaadconnection

Leave a Comment