Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्य निर्वाचन आयोग ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग एवं राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा आज राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस काठगोदाम नैनीताल में कुमांऊ मण्डल के 06 जनपदों के जिला सूचना विज्ञान केन्द्र अधिकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 में एनआईसी द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान / मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति किये जाने, निर्वाचनों के परिणामों को ऑनलाईन प्रदर्शित किये जाने, मतदाता सूची सॉफ्टवेयर, मतपत्र एवं मतपेटी प्रबन्धन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में प्रतिभागी अधिकारियों को एनआईसी द्वारा लाइव प्रदर्शन कर सभी सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन एवं प्रबन्धन पर भी चर्चा की गई एवं वर्तमान में प्रचलित उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016, सम्बन्धित नियमावलियों एवं प्राविधानों पर भी प्रशिक्षित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

44 करोड़ 60 लाख रुपये की चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

pahaadconnection

ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही, भुगत रहा स्कूल वैन चालक : सचिन गुप्ता

pahaadconnection

Leave a Comment