Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

यात्री सुविधा को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

चमोली। आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम–एसपी ने आदिबद्री धाम व चांदपुर गढ़ी में सुरक्षा व यात्री सुविधा को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री आदिबद्री धाम के कपाट खुलने के ठीक एक दिन बाद, जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पँवार आदिबद्री धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा व अन्य सदस्यों द्वारा डीएम और एसपी का फूल-मालाओं और शॉल भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। वे वहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भी सम्मिलित हुए, जहां उन्होंने कुछ समय रुककर कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ उठाया।
निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी चांदपुर गढ़ी पहुंचे , जो न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से बल्कि आगामी राजजात यात्रा के दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। एसपी चमोली ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से चांदपुर गढ़ी परिसर और उसके आसपास के रास्तों का बारीकी से मुआयना किया।उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कर्णप्रयाग-आदिबद्री मार्ग पर ट्रैफिक एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि रास्ता संकरा है और श्रद्धालुओं की आवक लगातार बढ़ रही है। इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल और बीकेटीसी के उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती के साथ मौके पर ही चर्चा की गई। संकरी सड़क पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए नए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की गई साथ ही आगामी श्री नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी श्रीकान्त पुरोहित, मन्दिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

24 अक्टूबर 2023 को मैक्सिकों की सबसे बड़ी मंडी में से एक “सेंट्रल दा ऐबसटा” का भ्रमण किया गया

pahaadconnection

खाई में गिरी 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस, छह शव बरामद

pahaadconnection

Leave a Comment