Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रिफ्लेक्टर से सुरक्षा, सावधानी से जीवन रक्षा

Advertisement

पौड़ी, 19 जनवरी। यातायात कोटद्वार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत निरंतर सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सर्दियों के मौसम में कोहरे व कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात कोटद्वार एवं रोटरी क्लब कोटद्वार के संयुक्त सहयोग से वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। रिफ्लेक्टर टेप अंधेरे, कोहरे एवं रात्रि के समय दूर से ही वाहन की उपस्थिति को स्पष्ट करता है, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आती है। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों को अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगाने, नियंत्रित गति बनाए रखने, फॉग लाइट का सही प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राइफलमैन भूपेंद्र बिष्ट को दी बधाई

pahaadconnection

नौसेना कमांडरों का सम्मेलन आयोजित

pahaadconnection

उत्तराखंड के युवा का हक मारने वाले किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment