Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिये विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित

Advertisement

देहरादून, 20 फरवरी। सुरक्षा पर हाई लेवल एक्शन, एसपी उत्तरकाशी द्वारा न्यायालय परिसर का ऑडिट कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस तथा इंटेलिजेन्स के अधिकारियों के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी पहुँचकर न्यायालय परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन सुरक्षा ऑडिट कर समीक्षा की गयी। न्यायालय के प्राधिकारियों से सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक पुलिस बल, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं समन्वय व्यवस्था हेतु एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित की गयी। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार की अध्यक्षता में गठित उक्त टीम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन उत्तरकाशी सहित स्थानीय पुलिस, अभिसूचना तथा अग्निशमन के अधिकारी शामिल हैं। टीम आपसी तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं अचूक बनाए रखने हेतु नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी। एसपी उत्तरकाशी द्वारा समस्त पुलिस फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, अभेद सुरक्षा तथा उच्च सतर्कता मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिये गये। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस प्रतिबद्ध है। जनपद के सभी न्यायालयों मे पुलिस एवं अभिसूचना की टीमें मुस्तैद हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनपद देहरादून के 1100 स्थानों मे चलाया गया एक घंटा वृह्द सफाई अभियान

pahaadconnection

जिला कारागार पौड़ी में ‘एक जेल-एक उत्पाद’ पहल के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

pahaadconnection

मां भारती के सच्चे सपूत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : डॉक्टर निशंक

pahaadconnection

Leave a Comment