Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आंधी-तूफान से गिरा पेड़, पुलिस ने सुचारू किया यातायात

Advertisement

चमोली। यातायात पुलिस ने आंधी-तूफान से गिरे पेड़ को त्वरित कार्यवाही कर सकुशल हटा कर यातायात सुचारू किया। आज गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर बंज्याणी के पास चैकिंग कर रहे यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल को सूचना प्राप्त हुई की सगर गांव के पास सड़क पर तेज़ हवा के कारण एक पेड़ गिर गया है जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया था।

जिसकी सूचना प्राप्त होते ही यातायात उपनिरीक्षक तुरंत घटनास्थल पहुँचे व कुल्हाडी की व्यवस्था कर स्थानीय युवकों की सहायता से पेड़ को टुकडों-टुकडों में काटकर रोड से हटाया हटाया गया और यातायात को सुचारू किया गया। यातायात पुलिस की उक्त त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की गयी। इस दौरान हेड कांस्टेबल आशुतोष नौडियाल, कांस्टेबल जोगेन्द्र व कांस्टेबल राहुल जोशी मौजूद रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

गर्मियों में अपनी त्वचा का इस तरह से रखें ध्यान, चेहरे पर आएगी चमक

pahaadconnection

ड्रग्स की बिक्री के स्रोतों पर कार्यवाही नहीं करने वाले थाना चौकी प्रभारी होंगे निलम्बित : डीजीपी

pahaadconnection

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मेधावी बालिकाओं को किया जायेगा सम्मानित : रेखा आर्या

pahaadconnection

Leave a Comment