Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ी तिरंगा पदयात्रा

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत जोड़ी तिरंगा पदयात्रा निकाली। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा धर्मवाद फैला रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत जोड़ी तिरंगा पदयात्रा निकाली। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा धर्मवाद फैलाकर देश को तबाह कर रही है।

Advertisement

भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिवेणी घाट पर गांधी स्तंभ के पास एकत्र हुए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ध्वजारोहण कर पदयात्रा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस देश भर में भारत जोड़ी तिरंगा यात्रा के जरिए देश को एकता और अखंडता का संदेश देने का काम कर रही है. वहीं दूसरी ओर भाजपा के लोग घर-घर जाकर तिरंगा कार्यक्रम चलाकर देशभक्त होने का नाटक कर रहे हैं. देश की आजादी के बाद से कई सालों तक बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने कभी अपने कार्यालयों पर तिरंगा नहीं फहराया और आज वे आगामी चुनावों से पहले एक शो करने का नाटक कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि यह पदयात्रा महंगाई, भ्रष्टाचार, जीएसटी और देश को जाति और धर्म में बांटने के खिलाफ है. एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार द्वारा देश में की जा रही मनमानी से अवगत कराया जा रहा है. पदयात्रा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को प्रतीकात्मक रूप से शामिल कर यह संदेश देने का काम किया जा रहा है कि देश में भारत एक है। इस दौरान गांधी स्तंभ से शुरू हुई पदयात्रा घाट रोड, हरिद्वार रोड, देहरादून रोड, रेलवे रोड आदि होते हुए शांति फार्म पर समाप्त हुई.

Advertisement

इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, राजेश चमोली, सुधीर राय, शैलेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र रंगड़, नीरज त्यागी, चंदन सिंह पंवार, पार्षद नेता प्रतिपक्ष मनीष शर्मा, राकेश सिंह , विजय पाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं, ललन राजभर, ललित मोहन मिश्रा, रवि कुमार जैन, विवेक तिवारी, पार्षद पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुंतला शर्मा, यूंका अध्यक्ष जितेंद्र पाल पथी, मदन शर्मा, सरोज देवराडी, धर्मेंद्र गुलियाल, चंद्रकांता जोशी, मनीष जाटव, परमेश्वर राजभर, उमा ओबेरॉय, मधु जोशी, नवीन प्रसाद भट्ट, इमरान सैफी, राजेश सिंह, सतीश शर्मा, अमित पाल, ममता रमोला, हरि राम वर्मा , चंद्रकांता जोशी, राज कुमार बटालिया, राम मूर्ति, सिंह राज पोशवाल, विकास केवट, किशोर गौर, राहुल रावत, प्यारेलाल जुगरान, अभिनव सिंह, विश्वास गोयल, कार्यालय प्रभारी जीई अशोक शर्मा, प्रवीण पुरोहित, आशा मनोरमा डोबरियाल, शशिसरन, देवेंद्र बैलवाल, हीरा पोखरियाल, विकास, शिवम प्रजापति, हिमांशु जाटव, आदित्य झा, सी सौरव राणा, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, अलका क्षेत्र, दीपा चमोली, मंजू क्षेत्री, अनुपमा क्षेत्री, रकम पोखरियाल, जगजीत सिंह जग्गी, विकास कुमार, सुनील शर्मा, अंकित मौर्य, दिनेश चंदोला, पद्मा सिंह, महेंद्र भट्ट, देवी प्रसाद व्यास, भगवती सेमवाल, राजेंद्र गैरोला, अभिषेक शर्मा, रेणु नेगी, सरोजिनी थपलियाल, वेद प्रकाश शर्मा, गोकुल रमोला, राकेश कंडियाल, ममता, करतार नेगी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई आयोग ने दिये कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

pahaadconnection

जोशीमठ मकानों में आ रही दरारों व भू-धसाव को लेकर सरकार गंभीर : महाराज

pahaadconnection

देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आम बजट की खुबिया बताने उत्तराखंड आएँगे

pahaadconnection

Leave a Comment