Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
उत्तराखंड

भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान खड़कपुर का वार्षिक सामाजिक और संस्कृतिक उत्सव

Advertisement

स्प्रिंग फेस्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर का वार्षिक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव है।
2 लाख से अधिक की ऑनलाइन पहुंच के साथ , पूर्णत: छात्रो द्वारा आयोजित होने वाली स्प्रिंग फेस्ट एशिया में अपने तरह के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है। भारत के लगभग 850 प्रमुख कॉलेजों के प्रतिभागी बड़े उत्साह के साथ इस 3-दिवसीय आनंदोत्सव में सम्मिलित होने खड़गपुर आते हैं। स्प्रिंग फेस्ट 2022, इस उत्सव का 63वां संस्करण था जो 11 से 13 मार्च, 2022 को हुआ था।

इस वर्ष, स्प्रिंग फेस्ट ने नृत्य, नाटक, संगीत, फैशन एवं साहित्य कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रव्यापी प्रारंभिक आयोजन हिच हाइक निर्धारित किया था ।
यह भारत भर के ग्यारह शहर अर्थात् दिल्ली, मुंबई,
पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, अहमदाबाद, नागपुर, भोपाल, लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों और आयोजन टीम के स्पष्ट और नवोदित उत्साह के साथ, स्प्रिंग फेस्ट का यह संस्करण शायद पहले से कहीं अधिक भव्य था।

Advertisement

ग्यारह प्रमुख शहरों में प्रीलिम्स के सफल आयोजन के बाद अब हम अन्य छह शहरों, अर्थात्
कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, रांची, गुवाहाटी, रायपुर में नृत्य, नाटक, संगीत, फैशन और साहित्यिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए तैयार हैं। छात्र या सांस्कृतिक अकादमी जो
एलिमिनेशन में भाग लेने के इच्छुक हैं वे वेबसाइट eliminations.springfest.in पर जा सकते हैं और अपने वांछित कार्यक्रम के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं ।

Advertisement

स्प्रिंगफेस्ट छह प्रमुख शहरों, अर्थात् मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, गुवाहाटी, में अपनी राष्ट्रव्यापी रॉक बैंड प्रतियोगिता- वाइल्डफायर भी आयोजित करने जा रहा है, जिसकी पुरस्कार राशि 1.5 लाख है। वे सभी बैंड जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहते हैं और स्प्रिंगफेस्ट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करना चाहते हैं, वो
wildfire.springfest.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Advertisement

देशभर से आने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रतिभावानों के लिए स्प्रिंग फेस्ट 12 शैलियों और 130 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिनकी पुरस्कार राशि लगभग 35 लाख रुपए नकद है।
हमेशा की तरह,
आपके होश उड़ा देने और आप में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए स्प्रिंग फेस्ट नई प्रतिस्पर्धाओं व कार्यक्रमों के साथ तैयार है। इन
आयोजनों का उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ में से सर्वश्रेष्ठ के लिए एक युद्धक्षेत्र प्रदान करना और प्रतिभागियों को अपने जीवन के अमोल क्षणों का अनुभव करवाना है। हमारे पिछले साल की सामाजिक पहल – संकल्प: एक चांस ग्रीन को, जो स्वस्थ पर्यावरण की ओर योगदान तथा समुदायों द्वारा सामना की जाने वाली सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है।

स्टार-नाइट्स हमेशा से स्प्रिंग फेस्ट के आकर्षण का एक अभिन्न अंग रहा है। शान, विशाल शेखर, फरहान अख्तर, अमित त्रिवेदी, शंकर एहसान लॉय, सलीम सुलेमान, के.के., प्रतीक कुहाड़ जैसे कलाकार तथा
दी रघु दीक्षित प्रोजेक्ट, अग्नि, इण्डियन ओसियन , स्वरात्मा, परिक्रमा, युफाॅड़िया, पेंटाग्राम, द लोकल ट्रेन जैसे कई और यादगार प्रदर्शन स्प्रिंग फेस्ट में हुए हैं। डेड बाय अप्रैल, मॉन्यूमेंट्स, टेसेरैक्ट जैसे अंतर्राष्ट्रीय बैंड ने दर्शकों को मानो हिलाकर ही रख दिया था।

Advertisement

स्प्रिंग फेस्ट, आईआईटी खड़गपुर फेसबुक पेज पर जाएं या हमारी वेबसाइट पर लॉग ऑन करें
अधिक जानकारी के लिए www.springfest.in मे जाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन

pahaadconnection

राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस

pahaadconnection

मुक्तेश्वर के भ्रमण पर रहे राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment