Pahaad Connection
ज्योतिष

अगर आप भी अपने घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों पर एक नज़र जरुर डालें

Advertisement

हर व्यक्ति अपने घर में सुख समृद्धि चाहता है। वह चाहता है कि उसके सारे कार्य अच्छे तरीके से हो। लेकिन फिर भी किसी न किसी कारणों की वजह से घर में कलह और अशांति हो जाती है। इसके पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। आज हम आपको कुछ चीजें ऐसी बताएंगे जिन्हें आपको फॉलो करना चाहिए। वास्तु में बहुत से छोटे-छोटे नियम बताए गए हैं।

अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो अपने जीवन को सुख से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन कुछ चीजों की वजह से आपके बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Advertisement

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे तो घर की ड्राइंग रूम में उगते हुए सूर्य की तस्वीर जरूर लगाएं। घर की रसोई में आपको शीशा नहीं लगाना चाहिए। उसकी दीवार पर भी शीशा लगाने से बचें। रसोई में शीशा लगाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा आपके घर के मुख्य द्वार पर रोशनी होनी चाहिए।

इसके लिए आप मुख्य द्वार पर बड़ा बल्ब लगाएं। घर की सफाई में इस्तेमाल करने के साधन जैसे कि झाड़ू, पोछा जैसी चीजें रसोई में नहीं रखनी चाहिए। घर के मुख्य द्वार के आगे डस्टबिन भी नहीं रखना चाहिए। इससे आपके घर में नेगेटिविटी आती है। अगर आप की छत पर टूटी हुई कुर्सी या फिर कबाड़ पड़ा हुआ है तो उसे किसी को दे दें। क्योंकि ऐसी चीजें भी आपकी जीवन में नेगेटिविटी ला सकती है।                  

Advertisement
Advertisement

Related posts

संकटमोचन बालाजी धाम झांझीरामपुरा में लगेगा 24 सितम्बर को संकटमोचन दरबार : महंत प्रदीप दास महाराज

pahaadconnection

इस बार सावन का महीना 2 महीने का होगा : डाक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

गाडू घड़ा का नृसिंह मंदिर से टिहरी राजमहल के लिए प्रस्थान

pahaadconnection

Leave a Comment