Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जवान ने खोज निकाला श्रद्धालु का खोया मोबाइल फोन

Advertisement

चमोली। सीसी टीवी कन्ट्रोल रूम में तैनात होमगार्ड के जवान ने एक श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल फोन खोज निकाला और उसे श्रद्धालु के सुपुर्द कर दिया।

आज श्रद्धालु गजानन्द पाण्डे निवासी महाराष्ट्र का मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 18000 रुपये थी, श्री बद्रीनाथ मन्दिर परिसर में कहीं गिर गया था। उक्त श्रद्धालु द्वारा सीसी टीवी कन्ट्रोल रूम में पहुंचकर अपनी परेशानी होमगार्ड के जवान आशीष राणा को बतायी, तो फोन करने पर उक्त नम्बर बन्द आ रहा था। जवान द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से मोबाइल फोन की ढूँढखोज शुरू की तो एक घंटे से अधिक की सीसीटीवी फुटेज देखने के पश्चात उक्त मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर श्रद्धालु न के सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए फोन के मिलने की आश खो चुके श्रद्धालु ने फोन मिलने पर जवान का कोटि-कोटि आभार प्रकट किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आस्ट्रेलिया सरकार का आभार व्यक्त

pahaadconnection

पुलिसकर्मियों को छुट्टी : हर महीने पुलिसकर्मियों को दिया जायेगा एक दिन का रेस्ट… इस जिले में जारी हुआ निर्देश, जानिये किन्हें मिलेगी छुट्टी

pahaadconnection

डिफेंस की शराब समझकर पीने वाले हो जाये सावधान

pahaadconnection

Leave a Comment