Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुए आलोक

Advertisement

हरिद्वार 7 अक्टूबर। देवभूमि उत्तराखण्ड स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के श्री आलोक कुमार पाण्डेय को राष्ट्रपति भवन-नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक श्री आलोक कुमार पांडेय ‘माय भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रपति पुरस्कार 2022-23’ से सम्मानित किया गया है। इस समारोह में राष्ट्रपति भवन देसंविवि को परिवार के साथ अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
देसंविवि के अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी, कुलपति श्री शरद पारधी, कुलसचिव श्री बलदाऊ सहित विवि परिवार ने श्री आलोक कुमार को बधाई दी। श्री आलोक पाण्डेय ने डिजिटल साक्षरता, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, डिजिटल इंडिया जैसे जन-कल्याणकारी अभियानों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई। जल संरक्षण (आकल प्रयोग), प्लास्टिक मुक्त भारत और स्वच्छता अभियान जैसे अभियानों को भी सक्रिय नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने अपने एनएसएस कार्यकाल में समाजहित एवं राष्ट्रहित में अनुकरणीय योगदान दिया और  विश्वविद्यालय के आदर्शों को जीवंत करते हुए मानव सेवा के विविध क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य किए। श्री आलोक ने 710 पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने में योगदान दिया। साथ ही अनेक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर समाज को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया और स्वयं पांच बार रक्तदान कर सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया।
इस  उपलब्धि पर देसंविवि के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि आलोक पांडेय ने एनएसएस में निस्वार्थ सेवा, अनुशासन एवं समर्पण के माध्यम से देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मूल्यों को उजागर किया है। यह पुरस्कार युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत की तरह काम करेगा। विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ. उमाकांत इंदोलिया ने कहा कि एनएसएस विश्वविद्यालय के लिए यह पुरस्कार गर्व की बात है, जो सभी स्वयंसेवकों को और अधिक निष्ठा व समर्पण से समाज सेवा में योगदान हेतु प्रेरित करेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ सीएम ने लिया सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा

pahaadconnection

फीडबैक नोट्स 20 सितम्बर तक नियोजन विभाग को प्रेषित करने के निर्देश

pahaadconnection

राज्यपाल ने की शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

pahaadconnection

Leave a Comment