Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हृदयविदारक : गहरी खाई में गिरी यात्री बस, सात लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के सल्ट–भिकियासैंण क्षेत्र से आज सुबह अत्यंत हृदयविदारक घटना घटित हुई। भिकियासैंण–विनायक मार्ग पर एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से 7 लोगों के निधन तथा कई अन्य यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। यह दर्दनाक हादसा पूरे पर्वतीय क्षेत्र को शोक और पीड़ा में डुबो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर हुए बस दुर्घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है। वह स्वयं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके पहुंचा। घायलों को निकालकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले के भिकियासैंण इलाके में शिलापनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
मृतकों में शामिल :- गोविंद बल्लभ (80 वर्ष), उनकी पत्नी पार्वती देवी (75 वर्ष), दोनों जमोली निवासी; सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष), जमोली; तारा देवी (50 वर्ष), बाली; गणेश (25 वर्ष); उमेश (25 वर्ष); और एक अज्ञात युवक, जिसकी पहचान अभी की जा रही है।
घायलों की सूची :- नंदा बल्लभ (50 वर्ष), नौबाड़ा; राकेश कुमार (40 वर्ष), नौबाड़ा; नंदी देवी (40 वर्ष), सिंगोली; हंसी सती (36 वर्ष), सिंगोली; मोहित सती (16 वर्ष), नौघर; बुद्धि बल्लभ (58 वर्ष), अमोली; हरीचंद्र (62 वर्ष), पाली; भूपेंद्र सिंह (64 वर्ष), जमोली; जितेंद्र रेखाड़ी (37 वर्ष), विनायक; बस चालक नवीन चंद्र (55 वर्ष); हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष); और प्रकाश चंद (43 वर्ष), चचरौटी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बे मौसम बरसात से किसान हुआ बेहाल

pahaadconnection

रात को सोते समय न पहने ऊनी कपड़े, भुगतने पड़ सकते हैं भयंकर परिणाम।

pahaadconnection

फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment