Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

एसएसपी कुम्भ मेला द्वारा किया गया मंशा देवी पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

हरिद्वार। आज आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार द्वारा आगामी कुम्भ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में माँ मंसा देवी पैदल मार्ग, सीढी मार्ग व मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों के साथ भीड़ नियंत्रण योजना तथा आकस्मिक निकासी योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विचार विमर्श में विस्तार से चर्चा की गयी । स्थलीय निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों जैसे- माँ मंसा देवी पैदल मार्ग के बीच में लगे विद्युत पोल को हटाने, मार्ग पर जहां पर पैराफिट नहीं है, वहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत पैराफिट लगाने, शार्टकट मार्गों को बन्द करने, रास्ते में बनी पानी की टंकी की मरम्मत/जीर्णोद्धार कर नई टोटी लगाकर पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने तथा क्षतिग्रस्त हिल बाईपास की मरम्मत करने के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विभाग/अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कमियों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें । निरीक्षण के दौरान श्री राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला, श्री सुशील रावत पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ मेला, श्री हितेश कुमार, निरीक्षक यातायात, श्री सतवीर बिष्ट, निरीक्षक, श्री प्रीतम सिंह, निरीक्षक, कुम्भ मेला सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक-परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

हेली कंपनियों से मांगी गई निविदा

pahaadconnection

पुलिस उपाधीक्षक ने किया पंजीयन केन्द्र का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment