Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ की माता को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisement

हरिद्वार 21 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार स्थित नमामि गंगे घाट पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

नमामि गंगे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके छोटे पुत्र श्री महेंद्र बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर देशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत की विभूतियों तथा संत-महात्माओं ने अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संत समाज की ओर से परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, संस्थापक पतंजलि योगपीठ, श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, महामंत्री पतंजलि योगपीठ एवं प्रबंध निदेशक पतंजलि आयुर्वेद, श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, हरिद्वार, परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, अध्यक्ष परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश तथा श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, आध्यात्मिक गुरु एवं श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर, श्रीमहंत रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, परम पूज्य बाबा हठयोगी जी महाराज, स्वामी दर्शन भारती जी महाराज, श्रीमहंत संजय जी महाराज, महंत ऋषिश्वरानंद महाराज तथा स्वामी कल्याण देव महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने भी अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक एवं श्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री श्री पंकज चौधरी, जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री बृजेश सिंह, पर्यावरण एवं वन विभाग से संबंधित मंत्री श्री के.पी. मलिक, आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री श्री दिनेश खटीक, श्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग श्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह तथा कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गोरखपुर सांसद श्री रवि किशन, श्री सुरेंद्र दिलेर,  वन एवं पर्यावरण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं डॉ. धन सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल,प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन, एडीजी श्री ए.पी. अंशुमान, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, भरी संख्या में जनसमूह मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डिजिटल पेमेंट आर्किटेक्चर में भारत ने क्रांति की विकसित, 400 मिलियन नए डिजिटल अकाउंट खोले

pahaadconnection

सीएम ने दी जवानों को नवीन गौरव चिह्नों के अनावरण पर बधाई

pahaadconnection

Brahmastra Box Office Collection: बॉलीवुड का सूखा खत्म करेगी रणबीर-आलिया की फिल्म! ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई

pahaadconnection

Leave a Comment