Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यसोशल वायरल

मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडलों के वाहनों की कीमत करीब 1.1 फीसदी बढ़ाई

मारुति सुजुकी
Advertisement

मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में दूसरी बार मूल्य वृद्धि की है। इससे पहले अप्रैल 2022 में वाहनों की कीमत बढ़ाई गई थी।

 

मारुति सुजुकी ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इसके साथ ही अप्रैल 2023 से लागू होने वाले सख्त उत्सर्जन मानकों के अनुरूप मॉडल बनाने के कारण भी कीमतें बढ़ी हैं।

Advertisement

 

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ”विभिन्न मॉडलों के वाहनों की कीमत में औसत लगभग 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस सांकेतिक आंकड़े की गणना दिल्ली में शोरूम कीमत के आधार पर की गई है। यह वृद्धि 16 जनवरी, 2023 से लागू होगी।”

Advertisement

 

कंपनी अपनी शुरुआती छोटी कार ऑल्टो से लेकर एसयूवी ग्रैंड विटारा तक विस्तृत श्रृंखला के वाहन बेचती है, जिनकी दिल्ली में शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने दिया पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन

pahaadconnection

ग्रीन रोबोटिक्स ने विकसित किया पहला स्वदेशी स्वायत्त ड्रोन डिफेंस सिस्टम

pahaadconnection

Leave a Comment